फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शगुन योजना से विवाह में मिल रही वित्तीय मदद

Mon, 09 Mar 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जानकारी देती डीसी प्रीति।
विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में बड़ा सहारा बन रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की बेटियों और दिव्यांगजनों के विवाह में आर्थिक सहयोग देना है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति व विमुक्त या टपरीवास जाति के उन परिवारों की बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती है, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। वहीं पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह पर 41 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा सभी वर्गों की विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित या अनाथ महिलाओं तथा निराश्रित बच्चों की शादी के लिए 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। योजना के तहत यदि विवाह में दोनों वर-वधू दिव्यांग हैं तो 51 हजार रुपये और यदि केवल एक पक्ष दिव्यांग है तो 41 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। खिलाड़ी महिलाओं को भी 41 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए विवाह के छह माह के भीतर विवाह पंजीकरण करवाना जरूरी है। इसके बाद आवेदक https://shaadi.haryana.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें