फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस के कर्मचारियों पर हेराफेरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा हेराफेरी कर उपभोक्ता का सोना बदलने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ निवासी वंदना ने बताया कि उसने 14 ग्राम सोने के आभूषणों को एक फाइनेंस कंपनी से तीन लाख 32 हजार रुपये का लोन लिया था। सोने के जेवरात बैंक में जमा कराते समय सही से चैक भी कराए थे। लोन की किस्तें सही समय से चुकाने के बाद जब दस जुलाई को बैंक से अपने जेवरात लेकर घर आई तो उसे शक हुआ। वह इन जेवरात को एक जानकार सुनार के पास लेकर गई। वहां चैक कराया गया तो पता चला की आभूषण नकली हैं। जिसको लेकर वह संबंधित फाइनेंस बैंक पहुंची, लेकिन फाइनेंस बैंक के अधिकारियों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी और उल्टा उसे ही गलत ठहरा दिया। उसके बाद वह गारंटर भोगपुर निवासी निर्मला व मुकेश के पास पहुंची, लेकिन उन्होंने भी उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उसका कहना है कि फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों ने उसके साथ धोखाधड़ी कर हजारों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। इस मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने वंदना की शिकायत पर बैंक कर्मचारी दिव्य मल्होत्रा, आकाश, नितिन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें