फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फिलिंग स्टेशन कर्मी पर चोरी की प्राथमिकी

Mon, 02 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव संधाला स्थित केएसके फिलिंग स्टेशन से दो हजार लीटर पेट्रोल-डीजल और 14 हजार रुपये चोरी का मामला सामने आया है। फिलिंग स्टेशन संचालक की शिकायत पर जठलाना थाना पुलिस ने कर्मचारी सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संधाला निवासी सचिन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके फिलिंग स्टेशन पर सुमित नौकरी करता था। उन्हें पंप पर पेट्रोल व डीजल की मात्रा कम होने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने स्टॉक की जांच कराई तो करीब दो हजार लीटर ईंधन कम पाया गया। इसके अलावा 14 हजार रुपये नकद भी गायब मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें