फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्चों के चक्कर में बड़ों के बीच मारपीट

Mon, 15 Jul 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मंडौली गांव में रेत पर खेल रहे बच्चों को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलानौर चौकी पुलिस को दी शिकायत में मंडौली गांव निवासी रंजीना ने बताया कि उसके बेटे सरफराज ने रेत मंगवाया था जो उनके घर को आगे पड़ा था। पांच जुलाई की शाम मंडौली गांव के ही अब्दुल के बच्चे रेत को इधर-उधर फेंक रहे थे। इस पर उसके पोते समंद ने बच्चों को ऐसा करने से रोकते हुए उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद अब्दुल की पत्नी रूबी उसके पोते समद को गालियां देने लगी कि तुम कौन होते हो बच्चों को रेत में खेलने से रोकने वाले। रूबी ने अपने पति अब्दुल को फोन करके बुला लिया। इसी दौरान अब्दुल, अकरम, हैदर, अजमत, मुर्सलीन, मेहरदीन, इबरार व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर डंडे, लाठी, लोहे की राड़ व बेलचा से हमला कर दिया।
सिर पर डंडा लगने से वह नीचे गिर गई। आरोपियों ने उन्हें पीटा। तभी उसके देवर के लड़के यामीन ने फोन करके उसके पति को सूचित किया। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं कलानौर चौकी पुलिस को दी शिकायत में मंडौली गांव के हैदर अली ने बताया कि पांच जुलाई की शाम उसके भाई अब्दुल रहमान की लड़की सिबा घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। तभी वहां पर सरफरारज का बेटा समंद आकर उसे धमकी देने लगा कि उसके पिता को मार देंगे। घर जाकर उसने सारी बात अपनी मां काे बताई।
विज्ञापन

यह सुनते ही भाई अब्दुल रहमान समंद के घर पर जाकर गालियां देने का कारण पूछने लगा। उसी समय समंद, वाहब, आदिल, रंजीना ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे अब्दुल व अकरम को काफी चोट आई। उसके बाद वासीद, सरीफ, रहीम उनके घर पर आकर जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें