भाई को बाइक की चाबी देकर लौट रहे युवक पर कुछ युवकों ने बीच रास्ते पकड़ कर उसकी पिटाई कर डाली। यही नहीं जब उसका भाई बचाने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस तरह उसके भाई को चोटें लगी है। मामला पांच दिसंबर की रात का है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। गांव रामखेड़ी निवासी विजय कुमार ने बिलासपुर पुलिस को शिकायत दी है कि वह गांव में ही एवीआई प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता है। पांच दिसंबर की रात को उसके भाई हरविंद्र सिंह की बाइक की चाबी गुम हो गई थी। वह उसकी चाबी को तलाश कर उसे देने के लिए गांव में हो रही सर्कस में गया था। वहां से जब वह वापस आ रहा था तो गांव के पारस, सिम्मी, अजय, मन, अरमान ने उसे पकड़ लिया और लोहे के पाइप और डंडों से उस पर हमला कर दिया। उसका भाई उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसमें उसे और उसके भाई को चोट लगी।