फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में वर्चस्व दिखाने को दो छात्र गुटों में झगड़ा, दो राउंड फायर में बाल-बाल बचा युवक

विज्ञापन
लाल द्वारा के पास हुई फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। लाल द्वारा के पास स्कूटी एजेंसी के सामने दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। इस बीच एक गुट ने फायरिंग कर दी। दो राउंड फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। जांच में यह बात सामने आई कि कॉलेज में वर्चस्व और बुलेट से पटाखा बजाने को लेकर पहले भी दोनों गुटों में विवाद हो चुका है। पुरानी रंजिश में ही एकबार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद फायरिंग करने के आरोपी मंधार निवासी धनंजय राणा समेत अन्य युवकों पर केस दर्ज किया। इसके बाद देर शाम सीआईए टू की टीम ने आरोपी धनंजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें देर शाम सूचना मिली थी कि लाल द्वारा के पास एक स्कूटी एजेंसी पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया है, जिसमें एक युवक ने दूसरे पक्ष पर दो राउंड फायर किए, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की तो फायरिंग करने वाले आरोपी की शिनाख्त सरोजनी कॉलोनी में रह रहे मंधार निवासी धनंजय राणा के रूप में हुई। इससे पहले धनंजय राणा और छोटी लाइन निवासी मयंक मेहता गुट के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों युवक रादौर के कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पहले बुलेट से पटाखे बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर दोनों की रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में अब दोनों गुटों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जिसमें फायरिंग की गई। घटना में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी। ऐसे में पुलिस ने एएसआई भूपिंद्र सिंह के बयान पर आरोपी धनंजय राणा व उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि फायरिंग की सूचना के बाद वे मौके पर गए थे। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड मंजूर होने के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कॉलेज में वर्चस्व के लिए कई बार हो चुके झगड़े
सीआईए-टू के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि फायरिंग करने का मुख्य आरोपी धनंजय है। आरोपी धनंजय रादौर के कॉलेज में बीबीए का छात्र है, जबकि दूसरे पक्ष का मयंक मेहता भी कॉलेज में पढ़ता है। दोनों गुटों के बीच बुलेट पर पटाखे बजाने व कालेज में वर्चस्व के लिए झगड़ा शुरू हुआ। दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। इस बार फायरिंग भी हुई, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें