फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, तीन लोग घायल

Wed, 31 Jan 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। रास्ते के विवाद पर पुराना हमीदा गढ़ी गुजरान में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुराना हमीदा गढ़ी गुजरात में महरूफ हसन व अरशद पक्ष के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि अरशद पक्ष ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर महरूफ हसन व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और ईंट व डंडों से मारपीट कर तीन लोगों को घायल कर दिया। गंभीर घायलों को पीजीआई रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी अरशद, इंतजार, असमीर, शोएब, इखलाख, सलमान, अब्बास, मेहताब व जुनैद पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी गुजरान निवासी साबिर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अरशद पक्ष उनके प्लाॅट पर कब्जा करना चाहते हैं। वे रास्ते में बाउंड्री बना रहे थे। जिसका विरोध किया तो गाली गलौज की गई। इस संबंध में भी उनके ताऊ मुस्तकीम ने पुलिस को भी शिकायत दी थी। इस रंजिश में ही आरोपी अरशद, इंतजार, असमीर व शोएब आदि ने उनके घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस बारे में डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने उन्हें आरोपियों से बचाया और उन्हें अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें