फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरेराह दो पक्षों के बीच झगड़ा व हंगामा, दस युवकों पर केस दर्ज

Thu, 03 Oct 2024 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एमएलएन कॉलेज के पास दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने सड़क के बीच में जमकर हंगामा किया। जिससे आम लोगों के आवागमन और शांति में बाधा पहुंची। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के दस युवकों को पकड़कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर थाना के एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह शहीद भगत सिंह चौक पर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहा था। तभी उन्हें सूचना मिली कि मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के पास काफी युवक लड़ाई झगड़ा व हंगामा कर रहे है। आरोपी आपस में लड़कर आने जाने वाले लोगों के आवागमन और शांति में बाधा डाल रहे है। सूचना मिलते ही वह साथी कर्मचारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि दो पक्षों में लड़ाई झगड़ा हो रहा है। उसने साथी कर्मियों की मदद से आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में एक पक्ष के आरोपियों की पहचान ममीदी निवासी अभिषेक, अंकित कुमार, गुलाब नगर कैंप निवासी प्रिंस, ममीदी निवासी सौरभ कुमार, पुराना हमीदा निवासी अमित, अंबाला के फोकस गांव निवासी कमलदीप व दूसरे पक्ष के आरोपियों की पहचान ताजकपुर निवासी अभय श्योरण, उदय सिंह, समीर व आजाद नगर निवासी सागर के रूप में हुई। आरोप है कि दोनों पक्ष सरेआम गुथमगुथा होकर सड़क के बीच लड़ाई कर रहे थे। ऐसे कर आरोपियों ने आम लोगों को आवागमन व शांति में बाधा डाली और लोगों में भय का माहौल पैदा किया। शहर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें