फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिला लेने कम पहुंचे विद्यार्थी

Sun, 14 Jul 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। यूजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण का शनिवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच करवाने सुबह ही कॉलेज पहुंचने लगे थे। जिसके चलते सुबह कॉलेजों में भीड़ देखने को मिली। लेकिन दोपहर बाद कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। इस दौरान राजकीय, एडेड एवं निजी कॉलेज में विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवाने में व्यस्त रहे।
प्रक्रिया का यह दूसरा दिन रहा, जिसमें अपेक्षाकृत काफी कम विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान दूसरी मेरिट लिस्ट में अलॉट सीटों में से मात्र 50 प्रतिशत पर ही दाखिले हो पाएं। वहीं प्रक्रिया का केवल एक दिन शेष है। चूंकि रविवार को काॅलेज बंद होने के कारण दाखिले नहीं होंगे। दूसरे चरण की प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान विद्यार्थियों को फीस भी उसी समय जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

शेड्यूल में फीस जमा करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया गया है। वहीं 17 जुलाई से तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बावजूद कॉलेज में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम नजर आई। अधिकांश कॉलेज में दाखिला समिति के सदस्य ज्यादातर समय खाली नजर आए। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

इस पर विद्यार्थी बाहर से व अपने स्तर पर फीस जमा करवा देते हैं। जिससे विद्यार्थियों की कॉलेज में उपस्थिति कम दिखाई दे रही है। राजकीय कॉलेज छछरौली के कार्यवाहक प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि दूसरे चरण की प्रक्रिया के दूसरे दिन सभी कॉलेजों में दाखिले हुए। रविवार को कॉलेज बंद रहेंगे। सोमवार को दाखिले होंगे। अंतिम दिन सबसे ज्यादा दाखिले होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें