फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व : डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी मन्नत

Wed, 18 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में मंगलवार को छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। व्रतधारी महिलाओं ने शाम सवा पांच बजे पश्चिमी यमुना नहर के किनारे और घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी। महिलाओं समेत पूर्वोत्तर राज्यों के हजारों लोगों ने छठ मैया का पूजन किया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा श्रद्धालु बाडीमाजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे जुटे। बाडीमाजरा पुल पर पूर्वांचल कल्याण सभा और हमीदा हेड पर पूर्वोत्तर मानव कल्याण समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाडीमाजरा पुल पर पूर्वांचल कल्याण सभा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष कंवरपाल, मुख्य संसदीय सचिव और रादौर विधायक श्याम सिंह राणा तथा यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मौजूद रहे। भाजपा के कई वार्ड पार्षद भी शामिल रहे। विस अध्यक्ष ने छठ की बधाई दी। विधायक ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी लोगों को भाईचारे से मनाना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने भी बधाई दी।  इस मौके पर सभा के प्रधान नर्वदेश्वर त्रिापाठी, रामबचन उपाध्याय, बृजभान सिंह, रूपेंद्र रक्षित, अवधेश उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव व उमेश प्रसाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी प्रकार पूर्वोत्तर मानव कल्याण समिति के प्रधान परमानंद यादव ने कहा कि पुराना हमीदा हेड पर पश्चिमी यमुना नहर के किनारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को पर्व की बधाई दी।

इन स्थानों पर भी हुए विशेष आयोजन
पुराना फतेहपुर पुल, बुड़िया पुल, चिट्टा मंदिर और हमीदा हेड पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान पश्चिमी यमुना नहर के किनारों व घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए थे, जो शाम पांच बजे तक आते रहे। देर शाम पूजन को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से मेले जैसा नजारा बन गया। श्रद्धालुओं ने वेदियों पर दीप जलाकर विधिवत पूजन किया गया। इसके उपरांत अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया।

ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी
छठ पूजन के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों द्वारा ढोल नगाड़े की थाप पर नाचकर और पटाखे व आतिशबाजी जलाकर पर्व की खुशी मनाई। मन्नत पूरी होने पर परिवारों ने वेदी पर फूल मालाएं चढ़ाकर तो कई ने जमीन पर लेटकर आयोजन स्थल तक पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

ऑटो वालों की चांदी
छठ पर्व के चलते ऑटो वाली की खूब चांदी रही। जगाधरी समेत यमुनानगर के क्षेत्रों से पश्चिमी यमुना नहर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं ने ऑटो का सहारा लिया। इस दौरन ऑटो खचाखच होकर चलते दिखाई दिए। क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाकर ऑटो चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।

अमर उजाला का असर
यमुनानगर। छठ पर्व को लेकर प्रशासन भी सतर्क दिखा। सोमवार शाम और मंगलवार सुबह से दोपहर तक टीमें सफाई व अन्य प्रबंध पूरे करने में जुटी नजर आईं। जबकि बाडीमाजरा पुल, रेलवे पुल व चिट्टा मंदिर के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे व घाटों पर पहले गंदगी का आलम था व लाइट का प्रबंध भी नहीं किया गया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को 15 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम व अन्य विभाग हरकत में आए।  बाडीमाजरा पुल के आसपास सफाई व्यवस्था सुचारु की गई। इसके अलावा हमीदा हेड व चिट्टा मंदिर के पास घाट व यमुना नहर किनारे गंदगी को उठवाया। कार्यक्रम स्थलों पर लाइट का प्रबंध किया गया व गड्ढों को मिट्टी से भरकर समतल किया गया।ग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें