फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली में दो हजार का बम करेगा धमाल

Fri, 06 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर लाखों रुपये के पटाखे फोड़े जाएंगे। प्रशासन ने इस बार 81 लोगों को पटाखे बेचने का लाइसेंस दिया है। शहर में पटाखे खरीदने के लिए पुराना बस स्टैंड व चंदाना गेट रामलीला मैदान का चयन किया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीमें भी पटाखा स्थल पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा पटाखा संचालकों को पांच दिन का समय दिया है। जिसमें से तीन दिन तक लाइसेंस धारक पटाखे बेच सकते हैं। इस बार जॉय फोरटी, इन्जाय फोरटी, 180 पटाखे अपनी छटा बिखेरेंगे। ये पटाखे आसमान में रंग बिरंगी रोशन के साथ खूब धमका करेंगे। इसके अलावा फूलझड़ी, राकेट, बुलट बम भी खूब धमका करेंगे। बाजार में 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक का बम आया हुुआ है।

दमकल अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि चंदाना गेट व पुराना बस स्टैंड पर प्रशासन ने पटाखे लगाने के आदेश जारी किए हैं। तीनों दिन तक पटाखों के स्टाल के बाहर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद रहेंगी। दोनों जगह पर 81 के करीब स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पटाखा व्यापारी नरायण दास ने बताया कि इस बार मार्केट में कई वैराइटी आई हुई हैं जिसमें चकरी अनार, फूलझंड़ी, 25 शॉट, पैराशूट शामिल हैं। इस बार ग्राहकों का अच्छा रुझान देखने का मिल रहा है। पहले से अधिक ग्राहक पटाखे लेने के लिए आ रहे हैं।

दुकानदार नवीन ने बताया कि इस बार आसमान में अधिक देर तक उड़ान के साथ फटने वाले पटाखों की मांग बहुत है जिनमें 12 शॉट, 25 शॉट के बम हैं, जो आसमान में जाकर 12 बार और 25 बार आवाज देते हैं।

ध्यान से चलाएं पटाखे
समाज सेवी श्री ग्यारह रुद्री मंदिर के प्रधान माई लाल सैनी ने कहा कि युवाओं को किसी खुले स्थान में जाकर ही पटाखे जलाने चाहिए। ऐसे पटाखे नहीं जलाने चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए अधिक हानिकारक हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें