फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा महोत्सव : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला सचिवालय में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ डीसी पार्थ गुप्ता ने रीबन काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी देवेंद्र कुमार, एआईपीआरओ मनोज पाण्डेय रहे। पार्थ गुप्ता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश में यह महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आजादी के संघर्ष की गाथाओं, पराक्रम व बलिदान के बारे में जानकारी दी जा रही है। विशेषकर युवा पीढ़ी को हरियाणा के गौरवशाली इतिहास के बारे में रूबरू करवाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि यह प्रदर्शनी तीन दिन के लिए आगामी 10 जनवरी तक आयोजित की गई है। कोई भी आकर इस प्रदर्शनी को देख सकता है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के वीरों का जो वर्णन किया गया है उसे प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें