फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से हजारों के कपड़े चुरा ले गईं चोरनी

विज्ञापन
female thief stol cloths - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
अनाजमंडी रोड पर कपड़े और ब्यूटीशियन की दुकान से महिला चोरनी कीमती कपड़े और कॉस्टमेटिक का सामान चोरी कर ले गईं। चोरनियों ने इतनी सफाई से चोरी की किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हजारों रुपये के कपड़े चुराकर ट्रेक्स गाड़ी से भाग निकलीं। गाडी का नंबर दुकानदार महिलाओं ने नोट करके इस बारे पुलिस को शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक महिला चोर गिरोह का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

अनाजमंडी रोड पर कपड़े व ब्यूटीशियन की दुकान चलाने वाली दुकानदार पूजा कांबोज व कोमल रानी ने बताया कि गत 29 सितंबर को कुछ महिलाएं तीन और दो के ग्रुप में उनकी दुकान पर कपड़ा खरीदने के बहाने आई थीं। थोड़ी देर बाद आई महिलाओं ने उनसे ब्यूटीशियन का सामान मांगा तो वे तीनों महिलाएं एक एक करके बाहर आती जाती रही और थोड़ी देर बाद सभी महिलाएं चले जाने पर जबय उन्होंने अपने सामान को समेटा तो देखा कि उनकी दुकान से तीस सूट गायब थे। जैसे ही उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो वे थोड़ी दूरी पर खड़ी ट्रेक्स गाड़ी में फरार हो गई। जिसका नम्बर भी उन्होंने नोट किया हुआ है। उसी दिन पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। लेकिन आज तक पुलिस ने इस बारे कोई कार्यवाही नही की। प्रभावित दुकानदार महिलाओं ने बताया कि शनिवार को फिर दो महिलाएं सीढिय़ों से उनके घर मे घुस गई, जिनमें से एक महिला सीढिय़ों पर खड़ी रही व दूसरी घर के अंदर घुस गई। इतना कि वे कुछ करती की उसका पति मौका पर पहुंच गया। जिन्होंने पुलिस को फोन किया और महिलाओं को पुलिस के हवाले किया। उनकी मांग हैं कि इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें