जीएनजी कॉलेज में छात्राओं को पौधे भेंट करतीं निदेशक व प्रचार्या। संवाद
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग की ओर से कॉलेज को 200 पौधे उपलब्ध कराए गए। कॉलेज निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी ने छात्राओं से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक दीपिका शर्मा, रूही ग्रेवाल, डॉ. रविंदर कौर, डॉ. मनदीप कौर मौजूद रहीं। संवाद