कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व शिक्षिकाएं। संस्थान
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा के वाणिज्य विभाग और कॉमर्स काउंसिल की ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकार की पहल की गई। इसके तहत 30 अक्तूबर को निआसरे दा आसरा एनजीओ में आउटरीच कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों और छात्राओं ने एनजीओ में रह रहे विभिन्न आयु वर्ग के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ समय बिताया और दिवाली की आवश्यक वस्तुएं, उपयोगी सामग्री तथा स्टेशनरी वितरित की। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंद्र कौर ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद दूसरों के साथ खुशियां बांटने में है। रमनजोत कौर, वंदना, लखविंद्र कौर, नेहा परवीन, हरमित कौर व वैशाली ने सहयोग दिया। संवाद