फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने संबंधित पोस्ट करने वालों की अब खैर नहीं। अगर कोई इस तरह की पोस्ट डाली हुई मिली तो पुलिस उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। एसपी मोहित हांडा ने कहा कि कोई भी ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह न फैलाए। अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी। पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें। गलत कार्य करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिला यमुनानगर में सामान्य स्थिति है। जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। जिला पुलिस किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें