फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राज्य शिक्षक सम्मान पाने वाले पवन का अभिनंदन

Tue, 08 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिक्षक पवन कुमार के साथ संस्था के पदा​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय मिडिल स्कूल मिल्क खास के जेबीटी शिक्षक पवन कुमार कश्यप को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर कस्बा स्थित हर आंगन खुशियां संस्था की ओर से उनका शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
संस्था के संस्थापक अमित मंगला ने कहा कि शिक्षक पवन कश्यप सामाजिक और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उन्होंने जहां भी शिक्षण सेवाएं दीं, वहां अपनी प्रतिभा और कार्यशैली की अलग पहचान बनाई। वह लंबे समय से संस्था से जुड़े हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में निष्ठा के साथ भाग लेते हैं। उनके राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से संस्था के सदस्यों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 14 वर्ष बाद किसी जेबीटी शिक्षक को यह सम्मान मिलना गौरव की बात है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी आभार जताया। सरकार की ओर से पवन कुमार को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, स्मृति चिह्न और शॉल भेंट किया गया। इस अवसर पर लविश गुलाटी, मास्टर संदीप कुमार, अशोक धीमान, शुभम धीमान, गौरव सैनी तारुवाला और कमल कड़कौली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें