फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छेड़खानी से तंग होकर नाबालिग ने खाया था जहर, कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया

Sat, 20 Jul 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने और दोस्ती ना करने के जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अमन को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दोषी को कल सजा सुनाई जाएगी। थाना छप्पर के एक गांव निवासी महिला ने अगस्त 2023 को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 15 साल की बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पीडिता ने अपनी मां को बताया कि अमन उसे स्कूल आते जाते तंग करता है और उससे छेड़खानी करता है। अमन ने पीडिता को धमकी दी कि अगर उसने दोस्ती नही की तो वह उसे जान से मार देगा। अस्पताल में इलाज के बाद पीडिता को छुटटी मिल गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमन को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें