फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक के नहर में कूदने की आशंका

Sun, 30 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दादूपुर हेड प​श्चिमी यमुना नहर के किनारे मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। घर से लापता युवक की बाइक, चप्पल व चश्मा पश्चिमी यमुना नहर के किनारे दादूपुर हेड के पास लावारिस हालत में मिला। इससे युवक के नहर में कूदने की आशंका है। कई घंटे तक तलाश के बावजूद युवक का सुराग नहीं लग सका।
गांव ब्राह्मण माजरा निवासी 30 वर्षीय जसविंद्र शुक्रवार रात से लापता है। शनिवार सुबह दादूपुर हेड के पास उसकी बाइक, चप्पल और चश्मा मिलने के बाद परिजनों ने उसके नहर में कूदने की आशंका जताई। सूचना पर छछरौली थाना पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू करवाया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जसविंद्र शुक्रवार को घर नहीं पहुंचा था। उसने एक रिश्तेदार को फोन कर नहर किनारे खड़ी अपनी बाइक वहां से ले जाने की बात कही थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।
परिजन रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नहर किनारे बाइक मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बाइक के पास जसविंद्र की चप्पल और चश्मा भी पड़े मिले। थाना प्रभारी वेदपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चला। नहर में पानी का बहाव तेज होने से सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

आशंका है कि युवक पानी के बहाव में आगे चला गया हो। जसविंद्र के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया ग्रुप से बाइक और सामान नहर किनारे पड़े होने की जानकारी मिली थी। परिजनों के अनुसार जसविंद्र माता-पिता का इकलौता बेटा है और शादीशुदा है। उसका करीब आठ वर्षीय बेटा भी है। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि युवक की बाइक और चप्पल मिली हैं। तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें