फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों का खौफ, अस्पताल से लगे सामान समेटने

Tue, 10 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में चोरों का खौफ साफ देखा जा रहा है। अब तक लाखों रुपये का सामान अस्पताल से चोरी हो चुका है। चोरी रोकने का तो प्रयास भले न किया जा रहा हो, लेकिन अब बेबस दिख रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल से सामान को समेटना शुरू कर दिया है।
अस्पताल में लगाई गई दर्जनभर एलईडी को अधिकारियों ने उतरवा कर स्टोर रूम में रखवा बाहर से ताला लगवा दिया है। अधिकारियों को डर है कि कहीं चोर इन एलईडी को भी उतार कर बेच न दें। लगातार हो रही चोरियों से अधिकारी भी खौफजदा हैं, क्योंकि उच्चाधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल चार मंजिला है। इसमें सभी फ्लोर पर दर्जनभर एलईडी लगवाई गई थी। यह एलईडी इसलिए लगाई गई थी ताकि इन पर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी इन पर प्रसारित होती रहे। योजनाओं का प्रसार होने से अस्पताल में आने वाले मरीज इनका फायदा उठा सकते हैं। अब अस्पताल में लगाई गई सभी एलईडी को पीएमओ ने उतरवा दिया है। जो एलईडी दीवारों पर होनी चाहिए थी वो अब स्टोर रूम में रखी गई है। जिला नागरिक अस्पताल में अब से पहले काफी चोरियां हो चुकी हैं। अस्पताल में निर्माण के दौरान सबसे पहले लाखों रुपये का इलेक्टि्रक साइलेंट जनरेटर चोरी हुआ था।
इसके बाद डॉक्टरों के मेडिकल उपकरण, 10 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलिंडर, हाजिरी लगाने की पंचिंग मशीन, दरवाजे, खिड़कियां चोरी हो चुके हैं। गत सप्ताह ही शौचालयों में लगी 15 से ज्यादा टोंटियां चोरी हो गई थी। जिस कारण कई दिन तक अस्पताल में पानी की सप्लाई ही बंद रखनी पड़ी थी। मरीजों की बाइकों के चोरी होने का सिलसिला तो थम ही नहीं रहा है। तीन दिन पहले भी अस्पताल से बाइक चोरी हुई।
विज्ञापन

सारी एलईडी उतरवा दीं : पीएमओ
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत कौर का कहना है कि अस्पताल में काफी चोरियां हो चुकी हैं। एलईडी चोरी न हो जाएं इसलिए सभी को उतरवा कर सुरक्षित जगह रखवा दिया गया है। सुरक्षा कर्मियों की अस्पताल में तैनाती के लिए लिखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें