फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिता ने 14 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 21 Sep 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। किशोरी की मां को जब इसका पता चला तो वह उसे लेकर सीधी थाना बूड़िया पहुंची। मां की शिकायत आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी ने उन्हें बताया कि जून से पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पिता ने उसे धमकी दी थी कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। अब परेशान होकर बेटी ने सारी बात अपनी मां को बताई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें