फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में ससुर की मौत, पुत्रवधू घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 73 ए पर उधम गढ़ गांव के मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ससुर की मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्रवधू घायल हो गई। हादसे के समय ससुर अपनी पुत्रवधू को उसके बेटे की फीस जमा कराने स्कूल ले जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलाचौर निवासी रणजीत कौर ने बताया कि वह जोगिंद्र विहार में किराए पर रहती है। बुधवार सुबह करीब पौने 11 बजे वह अपने ससुर बलविंदर सिंह (62) के साथ बाइक पर अपने बेटे की फीस जमा कराने बूड़िया रोड स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में जा रही थी। बाइक उसका ससुर चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठी थी। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर जब वह उधम गढ़ गांव के कट पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों बाइक समेत नीचे गिर गए। जिसमें वे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसके ससुर बलविंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि उसे उपचार दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें