फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने ससुर पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ससुर सुमेर चंद उस पर गलत नजर रखता था। 15 सितंबर को उसका पति व परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। दोपहर को वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। इस दौरान उसका ससुर उसके कमरे में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से चला गया। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें