फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिता और पुत्र पर तलवार व डंडों से हमला

Tue, 27 Feb 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। दो साल पहले की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने तेजली निवासी पिता-पुत्र पर तलवार व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने मामा-भांजे को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तेजली चर्च वाली गली निवासी अनिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसके लड़के निर्मल की हरदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से हरदीप उसके लड़के से रंजिश रखे हुए था। 24 फरवरी को उसका लड़का निर्मल दुकान पर खड़ा था। जहां पर उसकी हरदीप के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसका लड़का घर आ गया।
इस दौरान हरदीप अपने मामा व अन्य साथियों के साथ हाथों में तलवार व डंडे लेकर उनके घर पर आ गए। आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। हमले में वह उसका पति राजबीर, छोटा बेटा वंश घायल हो गए। आरोपी जाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें