यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित दुर्गा गार्डन कॉलोनी में पिता-पुत्र ने दो अन्य लोगों के साथ युवक को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने युवक की पत्नी ने शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र व दो अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में दुर्गा गार्डन निवासी सोनी ने बताया कि पति सतीश का कुछ दिन पहले उमेश के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था। सोनी ने बताया कि 12 अगस्त को रात नौ बजे पति सतीश कॉलोनी में जा रहे थे। तभी उमेश ने पति को रास्ते में रोक लिया और अपने पिता लक्ष्मण व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को आते देख हमलावर भाग गए। संवाद