यमुनानगर। गांधी नगर थाना पुलिस ने सरोजनी कॉलोनी में युवक की पीटने के आरोप पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में घायल करनाल निवासी चिराग का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत में चिराग ने पुलिस को बताया कि वह सरोजनी कॉलोनी में रहता है। उसकी 17 फरवरी को कॉलोनी के ही अरविंद कांबोज और उसके बेटे अक्षय कांबोज के साथ कहासुनी हो गई। इस पर दोनों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद