फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर दो बच्चियों से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक महिला ने अपने पति पर दस व छह साल की दो बेटियों से गलत काम करने के प्रयास व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके व उसकी बेटियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले जगाधरी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगा था। उसकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी दस साल, उससे छोटी छह साल और सबसे छोटी बेटी पांच साल की है। महिला का आरोप है कि उसका पति कई बार उसकी दस साल व छह साल की बेटियों के साथ गलत काम करने की कोशिश कर चुका है। आरोप है कि उसका पति बेटियों को मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो भी दिखाता है। उसने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी ने इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे व उसके बेटियों को जान से मारने की धमकी दी।
महिला का आरोप है कि 12 सितंबर को उसके पति ने उसकी दस साल व छह साल की बेटियों के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। बेटियों के शोर मचाने पर वह तुरंत मौके पर पहुंची। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे व उसके बेटियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी से बचकर वह अपने मायके पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

वर्जन
महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई कमला का कहना है कि मामले में आरोपी व्यक्ति पर पॉक्सो एक्ट, मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें