यमुनानगर। हरियाणा एग्रो एजेंसीज की ओर से किसान दिवस फसल अवशेष प्रबंधन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 23 दिसंबर को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय के सामने कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें जिले के प्रगतिशील किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। यह किसान अन्य किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि इस मौके पर किसानों को धान व गन्ने की पत्ती के प्रबंधन के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उनका प्रबंधन के लिए उपयोग में आने वाली मशीनरी से संबंधित जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में हरियाणा एग्रो की ओर से विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे।