फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एग्री स्टैक पोर्टल से किसान होंगे डिजिटली सशक्त

Thu, 08 Jan 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़ी योजनाओं को अब एक पोर्टल पर उपलब्ध करवाया गया है। जिला प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ रजिस्ट्री, इंतकाल और पैमाइश को ऑनलाइन कर रहा है। सभी तहसीलों में पेपरलेस रजिस्ट्री का कार्य भी तेजी से चल रहा है। बुधवार को लघु सचिवालय में वित्तायुक्त सुमिता मिश्रा से वीडियो कांफ्रेंस के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में एग्री स्टैक पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के काश्तकार किसानों की यूनिक आईडी तैयार की जा रही है। इससे किसान भूमि से जुड़े सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे और भविष्य में कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। जिला प्रशासन गांव-गांव जाकर विशेष कैंप लगा रहा है, जहां किसानों की आईडी बनाई जा रही है। किसानों को अपने आधार कार्ड की प्रति, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और जमीन की फर्द साथ लेकर कैंप में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। वित्तायुक्त सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को शहर में रैन बसेरों की सफाई और जरूरतमंदों के लिए गर्म कंबल, कपड़े आदि उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। युवा आपदा मित्र योजना के तहत एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केन्द्र के वालिंटियर्स को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण देने की भी बात कही गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें