फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत को गिरफ्तार करने पर किसानों ने थाने में दिया धरना

विज्ञापन
Farmers staged a sit-in in the police station on the arrest of Rakesh Tikait - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जगाधरी। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में किसानों ने रविवार को थाना सदर जगाधरी में धरना दिया। किसान राकेश टिकैत के समर्थन में अपनी गिरफ्तारी देना चाहते थे। धरने प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने किया। किसानों ने गिरफ्तारी के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि अगर किसान नेता की आन और शान में कोई आंच भी आए तो देश का किसान सड़कों पर होगा। दिल्ली किसानों की है, भाजपा व मोदी की नहीं। दिल्ली जाने से किसानों को दुनिया की कोई भी सरकार नहीं रोक सकती। उन्होंने हरियाणा के उन सभी किसानों का धन्यवाद किया जिन्होंने थाने में जाकर गिरफ्तारियां देने के लिए धरना शुरू किया था। भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसान नेता की गिरफ्तारी के विरोध में मैसेज आया था की सभी किसान थाने में गिरफ्तारी दें। अगर नेता के लिए सड़क व रेल रोकने के आदेश दिए जाते तो वो भी कर देते। यमुनानगर के किसान अपने नेता के लिए जान भी दे सकते हैं। मौके पर संदीप संखेड़ा, जयपाल चमरौड़ी, सुरेंद्र सांगवान, धर्मवीर अमलोहा, उदय सिंह कुंजल, सुभाष हड़तौल, महिंद्र सुढैल, बिजेंद्र राणा, अशोक डांगी, विनोद डागी, रामकुमार खैरा प्रधान कुरुक्षेत्र, जसवीर जैनपुर, मदन लाल, सुभाष चमरौड़ी, पवन गोयल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें