फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों के बेटों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीजपुर गांव के दो किसानों के बेटों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जिले का मान बढ़ाने का काम किया है। गांव के 17 वर्षीय हर्षित 63 और 13 वर्षीय कुशाल 57 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर लौटे हैं। दोनों ने यह मुकाम सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल में हुई राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद में पाया है। बता दें कि इससे पहले इन्हीं प्रतियोगिताओं में साबापुर गांव के 12 वर्षीय वीर ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में दूसरा स्थान लेकर रजत और जगाधरी के 13 वर्षीय माधव ने 44 किलोग्राम भारवर्ग में तीसरा स्थान लेकर कांस्य पदक हासिल किया था। अब हर्षित और कुशाल के भी पदक जीतने से जिले की झोली में प्रतियोगिता से चार पदक आ चुके हैं।
विज्ञापन


हर्षित व कुशाल गांव के ही अखिल शर्मा अखाड़ा में दो साल से खेल अभ्यास कर रहे हैं। जहां कोच निखिल शर्मा दोनों को कुश्ती खेल स्पर्धा की हर बारीकियां बता रहे हैं। निखिल शर्मा ने बताया कि अखाड़े में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से कुश्ती की खेल नर्सरी चलाई जा रही है। जिसमें कुश्ती के कुल 35 खिलाड़ी हैं। जिन्हें उनकी ओर से खेल का प्रशिक्षण देने के साथ हर माह विभाग की ओर से 1500 रुपये व 2000 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। निखिल ने बताया कि हर्षित व कुशाल ने राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद में कांस्य पदक जीते हैं। इनमें कुशाल गत वर्ष भी राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद में कांस्य पदक जीतकर लाया था। हर्षित व कुशाल दोनों का ही सपना ओलंपिक में देश के लिए खेलने व पदक जीतने का है। इसके लिए रोज अखाड़े में सुबह तीन व शाम में तीन घंटे अभ्यास कर रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों अपना सपना मेहनत व लगन के जरिए जरूर पूरा करेंगे। निखिल ने बताया कि हर्षित के पिता अंग्रेज सिंह व कुशाल के पिता सुभाष दोनों किसान हैं। दोनों के घरों पर कांस्य पदक की जीत का जश्न का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें