फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धान के बौने पौधों पर नजर रखें किसान ः ड

Tue, 22 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कृषि विज्ञान केंद्र दामला की तरफ से रादौर, जगाधरी, सरस्वतीनगर, व्यासपुर, छछरौली के गांवों में किसान जागरूकता अभियान एवं किसान सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में किसानों एवं वैज्ञानिकों के बीच संवाद किया गया। समन्वयक डॉ. संदीप रावल ने वैज्ञानिकों की टीम के साथ किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। फसलों में कीड़ों एवं बीमारियों की पहचान कर उचित प्रबंधन के लिए सुझाव दिए गए।
संदीप रावल ने बताया कि परीक्षण के दौरान खेत में कुछ स्थानों पर पैच या टुकड़ों में पौधों का अत्यधिक बौना (स्टंटिंग) रहना, पत्तियों का रंग गहरा हरा होना, संक्रमित पौधों की जड़ प्रणाली का अविकसित या अपर्याप्त विकास, जिससे पोषक तत्वों एवं जल अवशोषण में कमी होना, कुछ प्रभावित खेतों में सफेद पीठ वाला तेला का निम्न स्तर पर आक्रमण, जो इस रोग का संभावित वाहक (वेक्टर) है, रोग का कारण साउथर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक ड्वार्फ वायरस पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद पीठ वाला तेला इसका वाहक है। यह कीट रोग को पौधे से पौधे में स्थानांतरित करता है। इस बीमारी के बचाव हेतु किसानों को धान के खेतों की लगातार निगरानी करनी चाहिए और बौने पौधे दिखाई देने पर तुरंत प्रभाव से विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। मौके पर जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. आराधना वाली एवं प्रशिक्षण सहायक डॉ. कर्ण सिंह सैनी ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें