फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले के किसानों को निधि में मिले 11.96 करोड़ रुपये

Sat, 02 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान उत्सव कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र दामला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

राजेश नागर ने कहा कि जिले के 59,818 पात्र किसानों को आज 2,000 रुपये प्रति किसान की दर से 11.96 करोड़ रुपये की 20वीं किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। यह राशि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

पीएम-किसान योजना 2019 में प्रारंभ की गई तब से प्रति किस्त सहायता राशि 2000 रुपये किसान को दिया जा रहा है। राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम-किसान योजना हमारे देश के अन्नदाताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी खेती को समृद्ध बनाना है।
अब तक यमुनानगर जिले के किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 20 किस्तों के माध्यम से कुल 250 करोड़ रुपये से अधिक की राशि इस योजना के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है। यह आंकड़ा अपने आप में यह दर्शाता है कि यह योजना न केवल प्रभावशाली है, बल्कि पारदर्शी और किसानों के लिए सच्चे अर्थों में लाभकारी भी है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ लें, ई-केवाईसी और बैंक खातों की जानकारी समय पर अपडेट करें ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य प्रताप डाबास, कृषि विज्ञान केंद्र दामला के समन्वयक डॉ. संदीप रावल, भाजपा नेता शशि दुरेजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें