जगाधरी। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से (बीएफसीसीआईएल) 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन बिछाई गई है। इस ट्रांसमिशन लाइन से ट्रेनों द्वारा रेलवे माल ढुलाई की जाएगी। यह 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन जिले के करीब 15 गांवों से होकर गुजरेगी। यह लाइन बिछाने के लिए जिले के किसानों को 18.01 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने इस ट्रांसमिशन लाइन के अंतर्गत जिले का करीब 17 किलोमीटर का क्षेत्र कवर होगा।
132 केवी ट्रांसमिशन लाइन परियोजना काफी समय से लंबित पड़ी थी और अथक प्रयास के बाद इस ट्रांसमिशन लाइन परियोजना को मंजूरी मिली है।
उन्होंने बताया कि इस 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन बिछने से विकास को काफी लाभ होगा और गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि 132 केवी लाइन बिछाने के लिए 254 किसानों को 18 करोड़ एक लाख 52,053 रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई है। संवाद