फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फेल हो चुके इंडेंट दोबारा जारी करने को लेकर शुगर मिल में पहुंचे किसान

विज्ञापन
शुगर मील में बात करने पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। गन्ना सप्लाई के लिए इंडेंट जारी करने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को सरस्वती शुगर मिल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (केन) डीपी सिंह से मिला। मौके पर शुगर मिल के केन मैनेजर राजेंद्र सिंह कौशिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह देवधर ने कहा गन्ना मिल इस साल सही समय पर चल गया था, लेकिन छिलाई के लिए मजदूर न होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुगर मिल ने गन्ना सप्लाई के लिए जो इंडेंट जारी किए थे वह तब फेल हो गए। क्योंकि किसान के पास गन्ना छिलाई के लिए मजदूर नहीं थे। किसान चाहते हैं अब उनके पास मजदूर हैं इसलिए वह इंडेंट उन्हें दोबारा दिए जाएं ताकि समय पर अपना गन्ना शुगर मिल में डाल सकें। भारतीय किसान संघ के गन्ना आयाम प्रमुख प्रताप सिंह व प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान ने कहा कि सरस्वती शुगर मिल को क्षेत्र के किसान का गन्ना प्रमुखता से लेना चाहिए ताकि क्षेत्र के किसान का रुझान गन्ने की तरफ बढे और मिल को भी कोई नुकसान न हो। क्योंकि किसान भी चाहता है कि गन्ना समय पर मिल में सप्लाई हो जिससे शुगर मिल ठीक चलता रहे। मिल प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया गन्ना सप्लाई इंडेंट में एक या दो दिन में सुधार हो जाएगा। उनके लिए क्षेत्र का किसान सबसे पहले है। बैठक में भाकिसं के जिला उपाध्यक्ष मोहकम सिंह, सुरेश पाल, नरेश कांबोज, राजकुमार खजूरी, सुशील राणा, दिलावर सिंह गोलनी, राजेंद्र सिंह बहादुरपुर, विकास राणा मीडिया प्रमुख हरियाणा, पंडित लख्मीचंद उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें