फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की उठाई मांग

Wed, 26 Jun 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कपूरी फीडर के दर्जनों किसान भाकियू जिला उपाध्यक्ष गुरमेज सिंह कपूरी व जसबीर सिंह अजीजपुर की अगुवाई में बिजली निगम कार्यालय बिलासपुर पहुंचे। उन्हें उनके क्षेत्र के जेई व एसडीईओ तो नहीं मिले। परंतु उन्होंने कार्यालय में मौजूद जेई हरिओम कश्यप व यूनिट प्रधान सुनील सैनी के सामने ने अपनी बिजली संबंधी समस्या से अवगत करवाया।
जेई हरिओम कश्यप को भाकियू सदस्यों प किसानों ने बताया कि उन्होंने धान की रोपाई शुरू कर दी हैं। उनके फीडर कपूरी पर बिजली शेड्यूल के हिसाब से नहीं आ रही हैं। बिजली में लंबे कट लगाए जा रहे हैं। बिजली भी कम मिल रही है। जिस कारण उन्हें धान रोपाई में समस्या आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि भले ही उन्हें शेड्यूल के हिसाब से एक घंटा कम लाइट मिल जाए, लेकिन उसके बीच में बार-बार कट न लगे। हरिओम कश्यप व यूनिट प्रधान सुनील सैनी ने किसानों को आश्वासन दिया कि आपकी बिजली सुचारू रूप से चलाई जाएगी। जिस पर किसान मान गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें