बिलासपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों व किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को शिव चौक बिलासपुर पर भी इकट्ठे होकर कृषि विपणन बाजार पर राष्ट्रीय नीति ढांचा की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया।
अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य प्रधान गुरु भजन सिंह की अध्यक्षता में किसानों ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कामकाजी लोग, किसान, औद्योगिक और कृषि श्रमिक, मध्यम वर्ग कर्ज के बोझ को झेल रहे हैं। इस अवसर पर शेर सिंह, सरदूल सिंह, जय सिंह, सुरमुख सिंह, ज्ञान सिंह मोहड़ी, गुरमिंद्र सिंह, जसमिंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, कमलजीत, रेशम, मंदीप, सरजीत, अरुण सक्करवाल, रामकरण शर्मा, विपिन सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद