फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पर्याप्त बिजली न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन

Sun, 17 May 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा के बिजली निगम कार्यालय में नारेबाजी करते किसान। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। क्षेत्र में कृषि बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज किसानों ने शनिवार को बिजली कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने हलका प्रधान सतपाल मानकपुर के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द पर्याप्त बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई।
सतपाल मानकपुर ने कहा कि पिछले 10 दिनों से किसानों को ट्यूबवेल चलाने के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इसके कारण खेतों में खड़ी मक्का, हरे चारे, सब्जियों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने लगा है। उन्होंने कहा कि इस समय फसल और पौध बिजाई का महत्वपूर्ण सीजन चल रहा है, लेकिन बिजली कटौती से किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

खंड प्रधान जनकराज पांडो ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद किसानों को तय शेड्यूल के अनुसार भी बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मांग की कि कृषि बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाकर कम से कम 10 घंटे किया जाए, ताकि फसलों को सूखने से बचाया जा सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कृषि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो बिजली पावर हाउस का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने इसके लिए बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया। वहीं बिजली विभाग के जेई राजन ने किसानों को आश्वासन दिया कि फसल बिजाई के दौरान बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी और जल्द व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इस अवसर पर संजू शामपुर, प्रदीप सरावीं, अनिल रतुवाला, यशपाल नौशहरा, बलविंद्र नौशहरा, रणदीप पांडो सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें