फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों का धरना जारी, मिल को गन्ने का इंतजार

Tue, 24 Nov 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरना देकर नारेबाजी करते किसान। भाकियू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर सरस्वती शुगर मिल के बाहर किसानों का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना के नेतृत्व में चल रहे धरने में युवा कांग्रेस नेता उमेश बुबका किसानों के समर्थन में पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से सांसद एवं कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की किसानों के प्रतिनिधियों से बातचीत करवाई। दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांग को विधानसभा और लोकसभा में जोर-शोर से उठाएगी। उधर, शुगर मिल को चलाने के लिए गन्ने का इंतजार है।
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। 26 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस पार्टी गन्ने के भाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने किसानों को आंदोलन में समर्थन देने का भी भरोसा दिया।
युवा कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने कहा कि किसानों की गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग पूरी तरह जायज है। किसान अपनी फसल का उचित मूल्य मांग रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शुगर मिल के बाहर आठ दिन से किसान धरने पर बैठे हैं।
मुख्यमंत्री किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने के बजाय मेलों में घूम रहे हैं। सरकार को किसानों की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी मांग को मजबूती से उठाएगी। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए, ताकि खेती करना आर्थिक रूप से लाभकारी बना रहे।
विज्ञापन


सोमवार को धरने की अध्यक्षता जिला युवा प्रधान संदीप टोपरा ने की। इस दौरान जिला प्रधान संजू गुंदियाना, गुरवीर सिंह, महासचिव विक्रांत, आदित्य, जगमाल ढांडा, पपल, परमजीत सिंह, ईश्वर सिंह, मंदीप रोड छप्पर और अनेज दामला सहित कई किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें