फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गन्ने के भाव बढ़वाने के लिए किसान संगठनों ने बनाया साझा संघर्ष मोर्चा

Wed, 25 Nov 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरने पर बैठे किसान। भाकियू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश में गन्ने की कीमतों की लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और भारतीय किसान यूनियन रतनमान एक साथ आ गई हैं। दोनों किसान संगठनों ने मिलकर हरियाणा साझा संघर्ष मोर्चा बनाया है।
अब गन्ने के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन इसी मोर्चे के बैनर तले चलाया जाएगा। इसके तहत बुधवार से रादौर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर चल रहा धरना सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। दोनों यूनियन के किसान एक ही स्थान पर धरना देकर सरकार और मिल प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

किसानों की इस एकजुटता से सरस्वती शुगर मिल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मिल का पेराई सत्र 17 नवंबर को शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक मिल में गन्ने की आवक नहीं हुई है। ऐसे में एक ही मंच पर दोनों किसान संगठनों के आने से गन्ने की आपूर्ति शुरू होने को लेकर मिल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।
भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि आंदोलन को मजबूती देने के लिए हरियाणा के सभी किसान संगठनों ने मिलकर हरियाणा साझा संघर्ष मोर्चा बनाया है। अब गन्ने के भाव की लड़ाई इसी मोर्चे के बैनर तले लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों यूनियनों ने मिलकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। बुधवार से सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में संयुक्त धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन को प्रदेश स्तर पर मजबूती दी जाएगी। धरने की अध्यक्षता जिला सचिव विक्रांत ससौली ने की।
विज्ञापन

किसानों को फसल का उचित मूल्य मिले : राव नरेंद्र
सरस्वती शुगर मिल में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी का धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों ने दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, मध्य प्रदेश के सह प्रभारी रवि जोशी, जगाधरी विधायक अकरम खान और कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर किसानों को समर्थन देने पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करने को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें