फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान आंदोलन बना यात्रियों की परेशानी का सबब

Fri, 03 May 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। किसान आंदोलन के कारण बेपटरी हुई रेल यातायात व्यवस्था दो सप्ताह बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। इस पर रेलवे को कई ट्रेनें रद्द कर अन्यों का रूट बदलकर चलाना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को जहां परेशानी हो रही है, वहीं रेलवे को रोजाना हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। ऐसे में रेलवे लोगों की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए गाड़ियों का संचालन कर रहा है।
किसान आंदोलन के चलते कोई भी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली कोई भी ट्रेन अपने निर्धारित रास्ते व समय से नहीं गुजर रही हैं। रूट बदलकर चल रही ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेन के लिए यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि किसान आंदोलन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए रोजाना ट्रेनों के समय व रूट की अधिसूचना जारी कर रही है।
विज्ञापन


श्रीगंगानगर ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14815-16 इंटरसिटी सिटी एक्सप्रेस सात मई तक रद्द कर दी है। अमृतसर हरिद्वार गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी एक्सप्रेस, जालंधर नई दिल्ली गाड़ी संख्या 14631-32 इंटरसिटी एक्सप्रेस चार मई तक रद्द कर दी है। इसके अलावा बाड़मेर ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14887-88 एक्सप्रेस सात मई बंठिडा से ऋषिकेश के बीच रद्द रहेगी। वहीं बाड़मेर जम्मूतवी गाड़ी संख्या 14661-62 शालीमार एक्सप्रेस दिल्ली से जम्मूतवी के बीच चार मई तक रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04501-02 ऊना हिमाचल हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस चार मई तक अंबाला से ऊना हिमाचल के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह अमृतसर दरभंगा गाड़ी संख्या 15211-12 जननायक एक्सप्रेस अंबाला से अमृतसर के बीच रद्द रहेगी। इन गाड़ियों के अलावा रेलवे ने अमृतसर मुंबई गोल्डन टेंपल मेल, हावड़ा अमृतसर मेल, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस, बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, टाटानगर अमृतसर एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, हिमगिरी मेल सहित अमृतसर, जम्मूतवी जाने वाली सभी गाड़ियां वाया चंडीगढ़, साहनेवाल निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें