फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान का मोबाइल व साइकिल चुराया

Wed, 24 Dec 2025 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव रपौली में एक व्यक्ति का नौकर ट्यूबवेल के कमरे से उसका मोबाइल व साइकिल चुराकर भाग गया। पुलिस ने प्रभावित की शिकायत पर नौकर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। गांव रपौली निवासी किसान तेजवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्तूबर माह में उसने अपने गांव के लड़के संदीप कुमार को खेती कार्य के लिए मजदूरी पर रखा था। इस दौरान एक दिन जब वह खेतों में काम कर रहा था, तो उसने अपना मोबाइल ट्यूबवेल के कमरे में बनी अलमारी में रख दिया। तभी उसके नौकर संदीप ने मौका पाकर अलमारी से उसका मोबाइल व कमरे में खड़ी साइकिल चुरा ली और भाग गया। काफी खोजबीन करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें