फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान रुकने से किसानों का बिगड़ा बजट

विज्ञापन
भारतीय किसान संघ प्रदेश मंत्री रामबीर सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर गन्ने की पेमेंट रुकने से किसानों का बजट बिगड़ गया है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री रामबीर सिंह ने कहा कि सरस्वती शुगर मिल द्वारा गन्ने का भुगतान रोक दिया गया है। इसी वजह से किसानों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों किसान को पैसों की जरुरत ज्यादा रहती है, क्योंकि अगली फसल की बुवाई भी करनी है और फसल को तैयार करने के लिए खाद, बीज और दवाइयों की भी जरूरत होती है। लॉकडाउन की वजह से किसानों को भी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पैसों की जरूरत है, लेकिन मिल द्वारा इन सभी तथ्यों को अनदेखा किया जा रहा है। जिन पर्चियों के टोकन लगे हुए है। उनका भी भुगतान नहीं किया जा रहा है, टोकन लगे 18 से 20 दिन हो गए है, लेकिन पेमेंट अभी तक नहीं आई है। जबकि पहले यही भुगतान 3 दिन के बाद किया जाता था। अब वही भुगतान करने में देरी की जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का सरकार से आग्रह है कि शुगर मिल को जल्द से जल्द किसानों का भुगतान करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें