रादौर। संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन व कर्मचारी फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर रविवार को पंचकूला में तीन दिवसीय महापड़ाव में हिस्सा लेने के लिए चमरोड़ी गांव से किसानों का जत्था रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां महिपाल चमरोडी, वेदपाल, सुखबीर, नरेश, संजय देशराज, पुशाम पाल, यशपाल, प्यारेलाल तंवर, ओम प्रकाश ने कहा कि 26 से 28 नवंबर तक पंचकूला सेक्टर-5 ग्राउंड में महापड़ाव किया जा रहा है, जिसमें सभी किसान एकजुट होंगे।
इसमें काफी संख्या में किसान व मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों से पंचकूला पहुंचेंगे। यह महापड़ाव ऐतिहासिक होगा। यहां से बड़े आंदोलन का ऐलान होगा। उन्होंने बताया कि किसानों की मुख्य मांगें हैं कि सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों व मजदूरों की कर्जा मुक्ति, बिजली संशोधन बिल 2022 रद हो, चार लेबर कोड निरस्त हों, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये निर्धारित किया जाए।