फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैट्रिक व नंबर प्लेट नियम से परेशान हैं किसान : वरुण

Thu, 23 Apr 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे अंबाला सांसद वरूण मुलाना। प्रवक्ता
विज्ञापन
छछरौली। अंबाला से सांसद वरुण मुलाना ने छछरौली अनाज मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। मंडी में उठान, बायोमैट्रिक पोर्टल बंद होने और ट्रैक्टर नंबर प्लेट अनिवार्यता इत्यादि मुद्दों पर किसानों ने नाराजगी जताई। सांसद ने समस्याओं को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


सांसद वरुण मुलाना ने किसानों व आढ़तियों से संवाद किया और उनकी परेशानियां जानी। किसानों ने बताया कि लागू नए नियमों से मंडी में अनाज बेचना बेहद कठिन हो गया है। उठान में देरी, बायोमैट्रिक पोर्टल बंद रहना और ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट अनिवार्य किए जाने से उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां हमेशा से किसान विरोधी रही हैं और किसानों पर लगातार नए-नए नियम थोपे जा रहे हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें और उलझाने का काम नहीं करना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पार्षद नरवैल सिंह सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें