फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंडी में धान उतारने के लिए नहीं मिल रही किसानों को जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। अनाजमंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद जहां किसानों व व्यापारियों ने राहत की सांस ली थी वहीं धान की आवक ज्यादा होने के बाद अनाज मंडी अट गई है। उठान न होने के चलते जाम के हालात बन गए हैं, जिसके चलते किसानों को अब धान डालने की भी जगह नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

किसान तरसेम सिंह, बाबा गुरचरण सिह, सतबीर रामपुरा का कहना है कि अनाज मंडी में धान के कट्टे न उठने के कारण मंडी में धान उतराने के लिए कोई भी जगह खाली नही है। किसानों का कहना है अगर मंडी में धान की ट्राली पहुंच जाती है तो उसे खाली करवाने के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है जल्द से जल्द धान के उठान करवाया जाए ताकि किसानों को मंडी में धान लाने के लिए कोई परेशानी का सामना न करने पड़े।
विज्ञापन


उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रवि वर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि जल्द ही मंडी में रखे धान के कट्टों का उठान शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें