फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान मजदूर 26 को जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Fri, 21 Nov 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन देशव्यापी किसान आंदोलन के पांच साल पूरे होने पर किया जाएगा। ये जानकारी जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में आयोजित अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक में तहसील प्रधान विष्णु शर्मा ने की। बैठक का संचालन सचिव कंवर सिंह छौक्कर ने किया। जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक व सचिव राजपाल गाहल्याण ने कहा कि देश के निर्माता किसान और मजदूर हैं। ये दोनों 26 नवंबर को प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर उप प्रधान ईश्वर सिंह कुहाड़, शीशपाल शर्मा किवाना, प्रेस सचिव गुलाब सिंह व बलवान डिकाडला उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें