फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी को लेकर किसानों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बैंक अधिकारियों से उलझते किसान नेता सुभाष गुर्जर। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
केनरा बैंक में शुक्रवार को किसान के थैले से एक लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लेकिन भारतीय किसान यूनियन ने केनरा बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज करने की मांग की। जिसे लेकर भाकियू ने मंगलवार को बैंक के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश सचिव विजय मेहता व जिला प्रधान सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने बैंक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही थाना रादौर प्रभारी जोगिंद्र सिंह पहुंचे। इस दौरान किसानों ने थाना प्रभारी से मामले में दो बैंक कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस दोनों बैंक कर्मियों का अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। भाकियू प्रदेश सचिव विजय मेहता व जिला प्रधान सुुभाष गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर किसी ने केनरा बैंक परिसर में किसान सुरेश कश्यप निवासी खजूरी का थैला काटकर एक लाख रुपये निकाल लिए थे। जो बैंक की लापरवाही के कारण हुआ है। इसलिए आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। सुभाष गुर्जर ने बताया कि अभी तक बैंक ने सीसीटीवी फुटेज तक उपलब्ध नहीं करवाई है।
थाना रादौर प्रभारी सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत पर बैंक के दो कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। लेकिन अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें