जठलाना। जठलाना में ट्यूबवेल पर करंट लगने से किसान कर्ण सिंह नेहरा की मौत हो गई। गांव के सरपंच प्रतिनिधि बीर सिंह ने बताया कि किसान कर्ण सिंह गांव के पास लगती भूमि पर खेती करता था। जो खेत में अपने ट्यूबवेल पर गया तो मोटर में करंट आने से वह इसकी चपेट में आ गया। इस दौरान उसका भतीजा रवि जब टयूबवेल पर गया तो उसने देखा कि कर्ण सिंह बेसुध था। उसने सूचना परिजनों को दी। मृतक किसान का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। किसान की मौत पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से जिला प्रधान संजू गुंदियाना व जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने गहरा शोक प्रकट किया है। संवाद