यमुनानगर। रादौर थाना क्षेत्र के हड़तान गांव में ट्रांसफार्मर के फ्यूज लगाते समय किसान मुकेश (34) की करंट लगने से मौत हो गई। हड़तान निवासी लखमीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा मुकेश धान की फसल में पानी देने के लिए ट्यूबवेल चला रहा था। अचानक ट्यूबवेल बंद हो गया। उसे लगा कि ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया है। इस पर वह फ्यूज ठीक करने के लिए बिजली पैनल के पास पहुंचा। इस दौरान उसे करंट लग गया। परिजनों ने जब मुकेश को खेत में पड़ा देखा तो तुरंत उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश के पास तीन साल की बेटी है। संवाद